फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: युवक की संदिग्ध हालात में नहर में डूबकर मौत

Thu, 27 Jun 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के रत्तापुर गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। रत्तापुर गांव स्थित शाखा तरबगंज नहरखंड में बुधवार को बैलों को पानी पिला रहे युवक की संदिग्ध हालात में नहर में डूबकर मौत हो गई। मौके पर मौजूद पत्नी की चीखपुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने नहर से उसके शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रानीपुर थाना क्षेत्र के रत्तापुर गांव निवासी तिलकराम (35) की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि सुबह वह खेत में गन्ने की फसल बोने बैलों को लेकर गया था। दोपहर में गांव स्थित तरबगंज नहरखंड में मवेशियों को पानी पिला रहा था और उनकी रस्सी उसके हाथ में थी। तभी बैल नहर में अंदर तक चले गए। जिसके चलते उनके हाथ में रस्सी फंसने से वह भी नहर में डूब गए और उनकी मौत हो गई। तीन पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत से पत्नी फूलनदेवी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि जब बैल नहर में गए इसके बाद बाहर कैसे निकल आए लेकिन युवक नहर के बाहर कैसे नहीं आ पाया। अगर रस्सी उसके हाथ में फंस गई थी तो बैलों के बाहर निकलने पर उसे भी बाहर आ जाना चाहिए था।
रानीपुर थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मौके पर मौजूद पत्नी ने नहर में डूबने से मौत होने की बात बताई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें