फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: महिला तस्कर के चंगुल से युवती बचाया, केस

Sun, 24 Aug 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर (बहराइच)। हरदी पुलिस ने शनिवार को महिला तस्कर के चंगुल से एक युवती को बचा लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। तस्करी का शिकार पश्चिम चंपारण बिहार निवासी युवती को सुरक्षित थाने लाया गया।
विज्ञापन



हरदी थाने की टीम शनिवार को भगवानपुर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान संदिग्ध हालात में जूला निवासी बौंडी को पकड़ा गया। उसके साथ डोली यादव निवासी नरईपुर पटखौली, जिला पश्चिम चंपारण बिहार भी थी।

पुलिस की पूछताछ में युवती ने खुद को तस्करी का शिकार बताते हुए आरोप लगाया कि उसे बहला-फुसलाकर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने युवती के प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ मानव तस्करी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि पीड़िता को परिजनों के सुपुर्द करने के लिए संपर्क किया गया है। मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें