फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शांतिभोज से घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। शांतिभोज से घर लौट रही विधवा महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि एक युवक उसे बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया, जहां पहले से मौजूद साथी के साथ मिलकर दोनों ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक गांव की विधवा महिला रविवार को शांति भोज में शामिल होने के लिए हरबंसी गांव रिश्तेदारी में गई थी। आरोप है कि लौटते समय गांव चलने की बात कहकर जमादार गांव निवासी नायब ने उसे अपनी बाइक पर बिठा लिया और जंगल की ओर ले गया। सुनसान स्थान पर पहले से मौजूद उसने साथी के साथ मिलकर महिला के साथ रात भर दुष्कर्म किया।

सुबह करीब पांच बजे आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे, जहां पीड़िता ने आपबीती सुनाई। थाना प्रभारी रमाशंकर यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीओ पहुंप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें