बौंडी। मंझारा तौकली के दो गांवों में भेड़ियों के हमले के बाद वन विभाग ने सरयू नदी के कछार में तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के अनुसार, यहां एक भेड़िये को गोली मारी गई है। गाजीपुर के डीएफओ अजीत प्रताप सिंह और बहराइच के डीएफओ राम सिंह यादव की अगुवाई में वन विभाग की टीम भेड़िये के शव की तलाश कर रही है। अधिकारियों के अनुसार भेडिये को गोली लगी है, लेकिन वह कछार की तरफ भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।