बहराइच। रिसिया निवासी ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसे होम आइसोलेट कराया गया है। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि रिसिया निवासी एक ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव निकला है। उसे होम आइसोलेट करा दिया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को कोरोना जांच शिविर लगाए गए। मोतीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि 69 एंटीजन व 53 आरटीपीसीआर जांच हुईं।
जरवल सीएचसी के एआरओ आरपी कनौजिया ने बताया कि 70 एंटीजन व 60 आरटीपीसीआर जांच हुईं। सीएचसी चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 63 एंटीजन व 57 आरटीपीसीआर जांच हुईं। पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ल ने बताया कि 62 एंटीजन व 40 आरटीपीसीआर जांच हुईं। नानपारा सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 44 आरटीपीसीआर जांच हुईं हैं।