फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संजय सेतु पर ट्रक खराब होने से लगा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित संजय सेतु के बीच बृहस्पतिवार भोर एक ट्रक में खराबी आ गई। ट्रक खड़ा होने से पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि कुछ घंटों बाद पहुंची जरवलरोड व रामनगर थाने की पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को रास्ते से हटाकर यातायात बहाल करवाया।
विज्ञापन


संजय सेतु काफी जर्जर हालत में है। अक्सर पुल के ज्वांइटर की मरम्मत होती रहती है। बृहस्पतिवार की सुबह पुल के बीच अचानक ट्रक के खड़े हो जाने से राहगीर परेशान हो उठे। कुछ देर बाद पुल पर वाहनों की लंबी कतार लगने लगी। ट्रक के चालक व क्लीनर ट्रक आई तकीनीकि खराबी को दूर करने की कोशिश करने लगे, लेकिन उनके अथक प्रयास के बाद भी ट्रक सही नहीं हो सका।

इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। जाम की सूचना पाकर कुछ देर बाद पहुंची मौके पर जरवलरोड व रामनगर थाने की पुलिस ने खराब ट्रक को खींचकर किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे के बाद यातायात सामान्य हो सका। जाम में डेढ़ घंटे तक छोटे-बड़े वाहनों के साथ ही एंबुलेंस और स्कूली बच्चों के वाहन भी फंसे रहे। क्षेत्रीय लोगों ने नए पुल के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें