फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रेलवे फाटक पर गन्ना लदी ट्रॉली पलटी, 45 मिनट लेट हुई ट्रेन

Tue, 24 Mar 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कैलाशपुरी रेलवे फाटक पर सोमवार को  यातायात बहाल कराते लोग।    -संवाद
विज्ञापन
बिछिया। कैलाशपुरी रेलवे समपार फाटक संख्या 102 पर सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार लोग बच गए।
विज्ञापन



ट्रॉली पलटने से बहराइच-लखीमपुर मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मिलकर किसी तरह रास्ता खाली कराने का प्रयास किया।


हादसे का असर रेल यातायात पर भी पड़ा। मैलानी जंक्शन से नानपारा जाने वाली ट्रेन संख्या 52264 मंझरा स्टेशन पर करीब 45 मिनट तक खड़ी रही। बिछिया रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेन देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें