फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डूबने की आशंका में पूर्व प्रधान को गोताखोरों की टीम ने सरयू नदी में खंगाला

Wed, 17 Jul 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। थाना कैसरगंज के ग्राम पंचायत सहबापुर पचलखी के पूर्व ग्राम प्रधान के डूबने की आंशका में मंगलवार को रेसक्यू की टीम सरयू नदी को काफी देर खंगालत रही, लेकिन पूर्व प्रधान का कहीं भी कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

कैसरगंज सहबापुर पचलखी ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान 90 वर्षीय उग्रसेन सिंह गत 12 जुलाई की सुबह पांच बजे टहलने के लिए निकलने थे। लेकिन वापस नहीं पंहुचे। गांव के पास ही सरयू नदी भी निकलती है। मौजूदा समय में बाढ़ थमने के बाद कटान तेज हो गया है। परिजनों ने मामले में बीते 15 जुलाई को एसडीएम कैसरगंज को प्रार्थनापत्र सौंपकर पूर्व प्रधान के नदी में डूबने की आशंका जताई थी। परिजनों ने पूर्व प्रधान के शव को ढूंढने के लिए एनडीआरएफ व मोटरबोट को उपलब्ध कराए जाने की मांग की थी।
पूर्व प्रधान के प्रपौत्र धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उनके डूबने की आशंका को देखते हुए मंगलवार सुबह से ही पीएसी, आपदा राहत, स्थानीय पुलिस व राजस्व की रेसक्यू टीम ने पूर्व ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप यादव व पूर्व प्रधान के परिजनों के साथ घाघरा नदी की तट पंहुचे। इस दौरान टीम ने नदी में पूर्व प्रधान को ढूंढने के लिए काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें