महसी (बहराइच)। तहसील क्षेत्र स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 24 से अधिक गांवों की बुधवार सुबह अचानक विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति ठप होने से गांवों की 50 हजार की आबादी बिजली पानी को लेकर परेशान है।
महसी विद्युत उपकेंद्र से सधुवापुर, मुढेरा, शिवगढ़, लोधपुरवा, बाजपेईपुरवा, लखनापुर, बेटौरा, टेपरा, लोधौनी, चांदपारा, मासाडीह, लोधपुरवा, शिवगढ़, खमरिया शुक्ल, ठेकेदार पुरवा, शुकलनपुरवा समेत दो दर्जन से अधिक गांवों की 50 हजार की आबादी को बिजली आपूर्ति की जाती है। बुधवार सुबह करीब छह बजे तेज हवा के चलते अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पांच बजे के बाद भी आपूर्ति शुरू नही हो सकी। इस दौरान क्षेत्र की 50 हजार की आबादी बिजली-पानी को लेकर परेशान है।
सधुवापुर निवासी अरविंद, रामचंदर, सुरेश, लल्लन आदि का कहना है कि गर्मी शुरू होते ही बिजली व्यवस्था भी पटरी से उतरने लगी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर व्यवस्था में तत्काल सुधार नही हुआ, तो सभी डीएम कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर देंगे।