फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पयागपुर में कल लगेगा वृहद रोजगार मेला

Tue, 03 Nov 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से पांच नवंबर को पयागपुर के महाराजा बलभद्र सिंह रैकवार महाविद्यालय में रोजगार मेला लगाया जाएगा। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले मेले की अध्यक्षता विधायक सुभाष त्रिपाठी करेंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मेले में अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्विगी, जोमैटो, विप्रो, एलआईसी, टाटा ग्रीन एनर्जी समेत 20 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। हाईस्कूल से परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा और कौशल प्रशिक्षित अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन कर पांच नवंबर को शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियों के साथ पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें