बहराइच। जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक होगी। उपायुक्त उद्योग केशवराम वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक दोपहर तीन बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। इसमें समिति के सदस्यों के साथ एमओयू से जुड़े निवेशक भी शामिल होंगे। उन्होंने जिले के उद्यमियों, व्यापारियों और निर्यातकों से समय पर बैठक में पहुंचने की अपील की है। साथ ही अपनी समस्याएं समिति के सामने रखने को कहा है, ताकि उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।