बहराइच। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए शनिवार को मिहींपुरवा विकासखंड परिसर में रोजगार मेले का आयोजन होगा। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित मेला सुबह 10 बजे शुरू होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मेले में निजी क्षेत्र की 20 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी। साक्षात्कार के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मेले की अध्यक्षता बलहा विधायक सरोज सोनकर करेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर योग्यता के अनुसार आवेदन करें। अभ्यर्थियों को सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां साथ लानी होंगी।