फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गांवों में आज रोजगार का महाभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए जिले की 1043 ग्राम पंचायतों में सोमवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत एक दिन में 93,870 मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में औसतन 90 श्रमिकों को काम देने की योजना है।
विज्ञापन

अभियान के तहत गांवों में मिट्टी पटाई, चकमार्ग निर्माण, पौधारोपण समेत अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार मिलने के साथ गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विकास भी होगा। कार्यों का चयन स्थानीय जरूरतों और विकास की प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाएगा। उपायुक्त वीबी जीरामजी रवि शंकर पांडेय ने बताया कि विशेष दिवस पर 93,870 मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य मिला है। अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में श्रमिकों को एक साथ रोजगार उपलब्ध कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें