फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विद्यार्थियों को मंत्र...कुछ माह लक्ष्य पर ध्यान दें, सही दिशा में लग जाएगा मस्तिष्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विद्यार्थियों को सफलता हासिल करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति और एकाग्रता के साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। यदि कुछ माह तक मन को नियंत्रित कर केवल लक्ष्य पर ध्यान दिया जाए तो मस्तिष्क स्वयं उसी दिशा में काम करने लगता है। यह बात बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. प्रमोद कुमार ने शनिवार को किसान पीजी कॉलेज के बीएड विभाग में आयोजित सेमिनार में विद्यार्थियों से कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले गुरुकुल शहर के कोलाहल से दूर प्राकृतिक वातावरण में स्थापित किए जाते थे, ताकि विद्यार्थियों का ध्यान भंग न हो। वर्तमान समय में ध्यान भटकाने वाले अत्याधुनिक संसाधनों की भरमार है। ऐसे में विद्यार्थियों को स्वयं इनसे दूरी बनाए रखने और अपनी एकाग्रता को बनाए रखने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति विकसित करनी होगी।

डॉ. प्रमोद कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि लक्ष्य निर्धारित करने के बाद लगातार उसी दिशा में प्रयास करना चाहिए। मन को इधर-उधर भटकने से रोककर लक्ष्य पर केंद्रित करने की आदत सफलता की राह आसान कर सकती है। सेमिनार में बीएड विभाग के प्रभारी प्रो. ओपी सोनी, प्रो. मोहम्मद उस्मान, असिस्टेंट प्रोफेसर दयानंद और डॉ. अर्चना निगम सहित बीएड के विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें