फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: युवक की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

Thu, 08 Dec 2022 05:25 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

ननकू ऑटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार की सुबह वह सवारी छोड़ने के लिए ऑटो रिक्शा लेकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वह अपने घर नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि पास के ही गांव में गन्ने के खेत में युवक का शव मिला है।
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले में बसौनामाफी गांव में युवक की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। युवक के गले व आंख समेत शरीर में कई जगह चोट के निशान मिले है। युवक के हत्या का कारण आशनाई बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ, रामगांव थानाध्यक्ष व फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेसिंक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


रामगांव थाना क्षेत्र के मुरहनपुरवा गांव निवासी ननकू (40) पुत्र गुरुशरण ऑटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह वह सवारी छोड़ने के लिए ऑटो रिक्शा लेकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वह अपने घर नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि पास के ही गांव बसौनामाफी में गन्ने के खेत में युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंचे महसी सीओ जेपी सिंह,  रामगांव थानाध्यक्ष संजय सिंह व फॉरेसिंक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। युवक के गले, आंख व शरीर के कई अन्य जगहों पर चोट के निशान पाए गये। फॉरेसिंक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आशनाई में की गई हत्या
मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका बसौनामाफी गांव में एक महिला से दोस्ती थी। जिससे वह वहां अक्सर आता जाता रहता है। दोस्ती की बात की जानकारी होने पर नाराज महिला के परिजनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है और उससे पहले उसे मारा पीटा भी है। तभी उसके गले पर लाठी का निशान व शरीर पर चोट का निशान बना हुआ है। उसकी आशनाई में हत्या की गई है।
विज्ञापन


जांच कर की जाएगी कार्रवाई
रामगांव थाना क्षेत्र में युवक का शव गन्ने के खेत में मिला है। शव पर चोट के निशान मिले है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

- जेपी त्रिपाठी, सीओ महसी
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें