बहराइच। शहर के एक प्रतिष्ठित गर्ल्स इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली दसवीं की छात्रा मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस जांच में जुट गई है।
दरगाह थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय छात्रा शहर के एक प्रतिष्ठित गर्ल्स इंटर कॉलेज में दसवीं की छात्रा है। मंगलवार को वह विद्यालय गई थी, लेकिन अवकाश के बाद घर नहीं पहुंची। परिजनों ने तलाश शुरू की तो कॉलेज में साइकिल खड़ी मिली। अनहोनी की आशंका में परिजन कोतवाली देहात पहुंचे। छात्रा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल देहात सतेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही छात्रा को खोज लेंगे।