फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: बहराइच में अधेड़ को दिनदहाड़े गोली मारी, गंभीर रूप से घायल, लखनऊ रेफर

Thu, 16 Mar 2023 03:53 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

कैसरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अधेड़ को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ अधेड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के थाना कैसरगंज के ऐनी गांव निवासी ग्रामीण कनहर गांव में जमीन दिखाने गया था। वहां पर अज्ञात लोगों ने उसको गोली मार दी जिससे ग्रामीण घायल होकर सड़क पर गिर गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ऐनी गांव निवासी रसिया उर्फ रसीउद्दीन (56) की जमीन सराय कनहर गांव में है। रसीउद्दीन जमीन बिक्री करने के लिए गुरुवार को दो लोगों के साथ जमीन दिखाने लगा तभी दो अज्ञात लोग बाइक से पहुंचे। सभी ने कट्टे से रसीउद्दीन पर फायरिंग कर दी। घायल ग्रामीण जमीन पर गिर पड़ा।

आसपास के लोगों की मदद से घायल को सीएचसी कैसरगंज पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर घायल को लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाल दद्दन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि गोली ग्रामीण के दाहिने सीने के ऊपर लगी है। गोली क्यों और किसने मारी इसकी जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक घायल पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें