फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: धूप से थोड़ी राहत, शाम को पछुआ हवा ने ठिठुराया

Fri, 09 Jan 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में कड़ाके की ठंड में बृहस्पतिवार को अलाव तापते लोग।   -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। तराई में बृहस्पतिवार को सुबह से ही कड़ाके की ठंड और पछुआ हवा ने लोगों को परेशान किया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आई, जिससे कुछ देर के लिए राहत महसूस हुई, लेकिन शाम होते-होते पछुआ हवा से लोग ठिठुर उठे।
विज्ञापन



मौसम विभाग के अनुसार सुबह से करीब 8.5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चलती रही। दिन का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में धूप निकलने से लोग घरों से बाहर निकले, लेकिन शाम चार बजे के बाद जैसे ही धूप नदारद दो गई, ठंड ने फिर लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया।


धूप निकलने से बुजुर्गों, बच्चों, दुकानदारों और फील्ड में काम करने वालों को कुछ राहत मिली। इस दौरान फील्ड वर्कर राजेश कुमार ने बताया, कई दिनों से लगातार ठंड और कोहरे के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा था। धूप निकलने से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवा ने फिर परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दिया। सुबह और शाम के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम करने वाले मजदूरों को भी ठंड के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी का कहना है कि फिलहाल शीतलहर से राहत के आसार कम हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें