फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बागपुरवा में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों ने शोर मचाया तो पेड़ पर चढ़कर बैठा

विज्ञापन
बागपुरवा में पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ। - फोटो : बागपुरवा में पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ।
विज्ञापन
शिवपुर। बागपुरवा में मंगलवार शाम करीब पांच बजे अचानक तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह खेत के पास स्थित एक सेमल के पेड़ पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर वनकर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों को हटाकर तेंदुए को जंगल की ओर भगाने के प्रयास में जुट गई।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शाम के समय लोग अपने काम में व्यस्त थे, तभी तेंदुआ खेत के पास दिखाई दिया। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया, जिससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। डिप्टी रेंजर पीयूष गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा गया है कि तेंदुए के पास न जाएं। बच्चों तथा घरेलू पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें। रेंजर ने आश्वस्त किया कि टीम तेंदुए को पकड़ने या जंगल में सुरक्षित स्थान पर वापस भेजने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें