फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: छप्पर के नीचे बंधा बकरा उठा ले गया तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट रेंज के मोरहवा बीट अंतर्गत आनंद नगर गांव में सोमवार रात घर के बाहर छप्पर के नीचे बंधे बकरे को तेंदुआ उठा ले गया। कुछ दूरी पर ले जाकर उसे निवाला बना लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए की निगरानी बढ़ाने और उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ देररात करीब दो बजे पारस सिंह के घर पहुंचा और वहां छप्पर के नीचे बंधे बकरे को जबड़े में दबोचकर जंगल की ओर ले गया। आहट मिलने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। रात में गांव में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों को बच्चों और पशुओं की सुरक्षा की चिंता सता रही है। सूचना पर वन वाचर विनोद सिंह और रामनाथ यादव ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को भी रात में सतर्क रहने की सलाह दी गई है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें