फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फार्म हाउस से कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ

Mon, 02 Nov 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। पड़रिया स्थित एक फार्म हाउस से रविवार रात तेंदुआ पालतू कुत्ते को उठा ले गया। कुत्ते के मालिक के मुताबिक, वह जर्मन शेफर्ड नस्ल का था, उसकी कीमत 50 हजार रुपये थी।
विज्ञापन


चकिया रेंज की पड़रिया ग्रामसभा स्थित फार्म हाउस में रविवार रात के समय कुत्ता सो रहा था। उसी दौरान तेंदुआ वहां पहुंचा और उसे उठाकर ले गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फार्म हाउस मालिक होशियार सिंह ने बताया कि वह रसोई में दूध गर्म कर रहे थे। कुछ देर बाद बाहर निकले तो तेंदुआ कुत्ते को ले जा चुका था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है। चकिया रेंजर वीके मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने ग्रामीणों और फार्म हाउस संचालकों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें