फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कुत्ते से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दंपती की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट। बकरीद के दूसरे दिन शुक्रवार को ससुराल से लौटते समय कुत्ते से बाइक टकरा जाने से दंपती की मौत हो गई। थाना खैरीघाट के धनावा गांव निवासी रिजवान पत्नी रुबीना के साथ बकरीद पर अपनी ससुराल इंटहा के मजरा तिवारीपुरवा गए हुए थे। वहां से शुक्रवार को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अहिरनपुरवा के पास उनकी बाइक सड़क पर अचानक आए कुत्ते से टकराकर गिर गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोग उन्हें सीएचसी ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे, तभी रुबीना ने दम तोड़ दिया। वहां, गंभीर रूप से घायल रिजवान को सीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और दोनों शवों को घर ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
g अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत : बहराइच। बाजार गए युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। इकौना के होजपुर गांव निवासी राजू (23) बृहस्पतिवार को बाइक से इकौना बाजार गए थे। वहां से लौटते समय गांव के पास ही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से उनकी बाइक टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें