बस को रवाना करते कृषि अधिकारी। -संवाद
बहराइच। कृषि विभाग की पहल पर शनिवार को 120 किसानों का एक दल भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के लिए रवाना हुआ। जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव, प्रिया नंदा और एमके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों को आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीकों का प्रशिक्षण दिलाने के लिए यह पहल की गई है। प्रशिक्षण प्राप्त किसान अपने क्षेत्रों में लौटकर अन्य किसानों को भी आधुनिक खेती के लिए प्रेरित करेंगे।