फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पोल लगते देखने गई बच्ची पानी से भरे गड्ढे में डूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। भिगना कोतवाली क्षेत्र के मध्य नगर में बुधवार शाम विद्यालय में लग रहे विद्युत पोल को देखने गई बच्ची का शव बृहस्पतिवार को सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में उतराता मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मध्य नगर मनोहरापुर निवासी भाईलाल निषाद की पुत्री हिमांशी (5) बुधवार शाम राजकीय हाईस्कूल जोगनी में लग रहे विद्युत पोल को देखने गई थी। वहां से अकेले लौट रही थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन पूरी रात उसका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को बच्ची के बाबा दिलासे पैदल ही उसकी तलाश करने निकले तो गांव के निकट मार्ग किनारे स्थित पानी से भरे गड्ढे में हिमांशी की टोपी दिखी। उन्होंने पास में पड़ी लकड़ी से टोपी को उठाने का प्रयास किया तो हिमांशी का शव दिख गया। इसके बाद उन्होंने शव को बाहर निकाला और घर ले आए। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक मंदीप यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मासूम की मौत से परिजनों का रो रो कर बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें