फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शिक्षण संस्थान पर लगा 50 हजार का जुर्माना

Sun, 23 Jun 2024 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा सत्र 2025, 2026 एवं 2027 तक प्रायोगिक परीक्षा से किया गया डिबार
विज्ञापन

फर्जी मोबाइल नंबर का प्रयोग कर फरवरी में प्रायोगिक परीक्षा कराने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से सम्बद्ध जिले के एक शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यही नहीं परीक्षा सत्र 2025, 2026 एवं 2027 तक प्रायोगिक परीक्षा से डिबार घोषित कर दिया गया है। इस शिक्षण संस्थान पर आरोप है कि परीक्षक की जानकारी के बिना फर्जी मोबाइल नंबर का प्रयोग कर प्रायोगिक परीक्षा कराई गई थी।
पं.महराजदीन शुक्ला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान मटेराकला के शिक्षक/परीक्षक शैलेन्द्र शुक्ला का आरोप है कि विगत फरवरी में बीए की भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा उनके निर्देशन में कराई जानी थी। लेकिन बिना उनकी जानकारी के फर्जी नंबर लगाकर परीक्षा करा ली गई। इस पर उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति व कुलसचिव से लिखित शिकायत की, तो परीक्षा तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दोबारा किसान पीजी कॉलेज बहराइच में कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थान के खिलाफ की गई कार्यवाही को जानने के लिए उन्होंने आरटीआई के तहत सूचना मांगी थी। इस पर शनिवार को उन्हें सूचना दी गई कि संबंधित महाविद्यालय को प्रायोगिक परीक्षा से परीक्षा सत्र 2025, 2026 एवं 2027 के लिए डिबार कर दिया गया है। जबकि 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें