फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आम के पेड़ के नीचे मादा तेंदुए संग चार शावक दिखे

Fri, 20 Feb 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
आजमगढ़पुरवा गांव में पेड़ के नीचे शावक के साथ मादा तेंदुआ। -वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बिछिया। निशानगाड़ा रेंज के आजमगढ़पुरवा गांव में बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे आम के पेड़ के नीचे ग्रामीणों ने मादा तेंदुए के साथ उसके चार शावक चहलकदमी करते हुए देखे। कुछ ग्रामीणों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन



गांव निवासी अमृतपाल के घर एक बालक शाम को दूध लेने आया था। तभी उसकी नजर बनारसी के घर के पीछे खेत में लगे आम के पेड़ की ओर पड़ी, जहां मादा तेंदुआ अपने चार शावकों के साथ टहल रही थी। बालक ने तुरंत इसकी जानकारी अमृतपाल व अन्य ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।


लोगों का कहना है कि एक महीने से मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ आसपास के खेतों और बागों में देखी जा रही है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो कोई बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन



मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग तत्काल इलाके में निगरानी बढ़ाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे। फिलहाल गांव में भय का माहौल बना हुआ है। लोग बच्चों को अकेले बाहर भेजने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें