कुत्ते के हमले में घायल आयुष मनी सैनी।
बहराइच। टीबी क्लीनिक परिसर में बृहस्पतिवार शाम एक बालक पर कुत्ते ने हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उधर, पयागपुर के बेलवापदुम गांव में धान की रोपाई कर रही महिला पर सियार ने हमला कर दिया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। नगर के धनकुट्टीपुरा निवासी आयुषमणि सैनी (10) बृहस्पतिवार शाम अस्पताल चौराहे के निकट स्थित टीबी क्लीनिक परिसर से गुजर रहा था। तभी एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने कुत्ते को भगाया। हमले में बालक के पैर में गंभीर जख्म हो गया। उधर, पयागपुर क्षेत्र के बेलवापदुम गांव निवासी मंजू देवी (50) अपने खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। इसी दौरान सियार ने उन पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों की मदद से सियार को भगाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया।