बहराइच । खाद की किल्लत के दौरान शनिवार को 44,500 बोरी इफको यूरिया जिले को मिली है। यूरिया सहकारी समिति को भेजने का काम प्रारंभ कर दिया गया है। इसके साथ ही अन्य उर्वरक भी समितियों को उपलब्ध कराए गए।
जिले में बारिश होने लगी है। इसी के साथ ही धान व गन्ने के लिए यूरिया खाद की मांग बढ़ी है। इस मांग को देखते हुए जिले को 44,500 बोरी यूरिया मिली है। यूरिया को चिलवरिया रैक प्वाइंट से सीधे सहकारी समितियों को भेजने का काम प्रारंभ शुरू कर दिया गया है।
इस मौके पर मौजूद जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव ने बताया कि जिले में प्राप्त उर्वरक के अतिरिक्त 10,838 एमटी यूरिया, 3469 एमटी डीएपी, 2799 एमटी एनपीके एवं 12795 एमटी सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक उपलब्ध है। इसके साथ ही सभी सहकारी समितियों पर 36,324 बोतल नैनो डीएपी एवं 22,436 नैनो यूरिया उर्वरक भी उपलब्ध है, जिसका किसान उपयोग कर सकते हैं।