बहराइच। औद्योगिक प्रतिष्ठानों और निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण व चिकित्सकीय परामर्श के लिए छह अक्तूबर को शहर के गेंदघर मैदान में ‘श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर’ लगाया जाएगा। शिविर सुबह 10 से शाम चार बजे तक चलेगा। सहायक श्रम आयुक्त राज बहादुर यादव ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, ओपीडी, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक जांच की सुविधा मिलेगी। जरूरत पड़ने पर मरीजों को रेफर किया जाएगा। श्रमिकों को श्रम एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। पात्र श्रमिक योजनाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। विभाग ने अधिक से अधिक श्रमिकों से शिविर में पहुंचने की अपील की है।