फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेंदुए ने दो बकरियों पर किया हमला, ग्रामीणों ने भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की मोतीपुर रेंज के साइनपुरवा गांव में शनिवार शाम झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने बकरियां चरा रहे अरबी मनिहार की दो बकरियों पर हमला कर दिया। दोनों बकरियां घायल हो गईं। ग्रामीणों के शोर मचाने और हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर वन दरोगा दीपक सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और तेंदुआ दिखाई देने पर उसके पास न जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें