फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो भैंसों की लड़ाई में फंसा बालक, दबकर मौत

Fri, 21 Mar 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगांव (बहराइच)। रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहटाभया में भैंसों पालन करने वाले ग्रामीण प्रतिदिन की भांति नदी के किनारे अपनी भैंसें चराने गए थे। इस दौरान बृहस्पतिवार को दो भैंसें आपस में भिड़ गईं। भैंसों की भिड़ंत के बीच गांव निवासी गोविंद यादव (10) फंस गया। जब तक ग्रामीण दौड़कर भैंसो को भगाते गोंविंद दोनो भैंसो के बीच दब गया और कुचलकर उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। रामगांव थाना प्रभारी हरेंद्र राय ने बताया कि जानकारी नहीं थी। प्रधान से पूछने पर उन्होंने घटना की पुष्टि की है। जांच के लिए मौके पर पुलिस की टीम देर शाम को पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें