फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना एनेस्थेटिस्ट हो रहे नसबंदी ऑपरेशन

Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। छत्तीसगढ़ में नसबंदी के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद भी स्वास्थ्य महकमा संजीदा नहीं है। सीएचसी व पीएचसी पर लगने वाले कैंपों में एनेस्थेटिस्ट नदारद रहते हैं, जिसके कारण अक्सर महिलाओं की जान खतरे में पड़ती हैै। वर्ष 2014-15 में शासन ने बहराइच जनपद को 13 हजार 925 लोगों की नसबंदी करने का लक्ष्य दिया है। इसमें 1 हजार 392 पुरुष व 12 हजार 533 महिलाएं शामिल हैं। अप्रैल से शुरू हुए कैंप के जरिए 18 नवंबर तक 121 महिलाओं की नसबंदी की गई है। विभाग ने नवंबर में सीएचसी व पीएचसी पर आयोजित होने वाले कैंपों के लिए मेडिकल टीम की ड्यूटी तय कर दी है। टीम जिला अस्पताल से भेजी जाती हैै लेकिन टीम में एनेस्थेटिस्ट नहीं है। ऑपरेशन का दारोमदार सर्जन पर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें