फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के खौफ में लखनऊ से आई टीम

Wed, 29 Oct 2014 05:31 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। एनआरएचएम में हुए घोटाले के बाद अब सब कुछ ठीक चल रहा यह जांचने के लिए सात नवंबर को भारत सरकार से एक दल श्रावस्ती जांच के लिए आ रहा है। जांच में केंद्रीय दल को कोई कमियां न मिले इसके लिए मंगलवार को लखनऊ से दस सदस्यीय एक टीम जिले के दौरे पर आई। इस टीम में निदेशक से लेकर डाटा ऑपरेटर तक शामिल हैं। जो एनआरएचएम से जुड़ी कमियों को टीम के आने से पूर्व ठीक कराएगी।
विज्ञापन

एनआरएचएम घोटाले में श्रावस्ती ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। सीबीआई की जांच में आरोपी पाए गए छह अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें तत्कालिक सीएमओ सहित दो एसीएमओ व तीन मेडिकल अफसर शामिल थे। घोटाले के बाद जिले में सबकुछ ठीक ठाक चल रहा है कि नहीं इसकी जांच के लिए सात नवंबर को भारत सरकार से एक टीम श्रावस्ती पहुंच रही है। इस टीम को कोई कमियां न मिले इसलिए राज्य सरकार की ओर से निदेशक सीएचसी डॉ. सुषमा योगेश व निदेशक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य डॉ. नरेश कुमार बनौधा के नेतृत्व में एक दस सदस्यीय दल मंगलवार को श्रावस्ती पहुंचा। इसमें महाप्रबंधक मातृ स्वास्थ्य डा. नीरा जैन, महाप्रबंधक प्रशिक्षण डॉ. हरिओम दीक्षित, उप महाप्रबंधक ईएमटीएस डॉ. पीके श्रीवास्तव, तकनीकि परामश्रदाता मातृ स्वास्थ्य महेंद्र कुमार मौर्य, परामर्श दाता परिवार नियोजन अरविंद उपाध्याय, प्रबंधक वित्त अनुभाग विनोद कुमार, डाटा एनालिस्ट एमआईएस प्रखर गोस्वामी, डाटा ऑपरेटर क्वालिटी एश्योरेंस इस्तिखार अहमद खान शामिल हें। यह टीम सीएमचएसी, पीएचसी, जिला चिकित्सालय सहित सीएमओ कार्यालय में खरीद फरोख्त, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान सहित एनआरएचएम से जुड़े समस्त कार्यों की समीक्षा कर कमियों को ठीक कराएगा। मंगलवार को टीम के सदस्यों ने सभी सीएचसी, पीएचसी के अधीक्षकों के साथ बैठक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें