फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू के बल पर महिला से दुष्कर्म

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के एक गांव की महिला को गांव निवासी एक युवक दीपावली की रात घर के पीछे खींच ले गया। चाकू के बल पर उससे दुराचार किया। महिला के शोर मचाने पर जब जेठ दौड़ा तो युवक चाकू लहराते हुए भाग निकला। इस मामले में महिला ने कोतवाली पर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। सोमवार को महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। एसपी ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

25 वर्षीय महिला का कहना है कि दीपावली की रात नौ बजे के आसपास वह घर में अकेली थी। इसी दौरान मकान के पीछे हिस्से से गांव निवासी एक युवक घर में घुस आया। उसने चाकू की नोंक पर उसे काबू में कर लिया और मकान के पीछे खींच ले गया। यहां युवक ने जानमाल की धमकी देते हुए उससे दुष्कर्म किया। एसपी ने नानपारा के प्रभारी निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें