फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए को वाहन ने रौंदा

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। मोतीपुर रेंज के तहत नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर बुधवार शाम एक नर तेंदुए को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। वनाधिकारी तेंदुए के शव को रेंज कार्यालय लाए हैं, जहां तीन डॉक्टरों का पैनल शव का पोस्टमार्टम करेगा।
विज्ञापन

वाहन चालक के खिलाफ रेंज केस दर्ज किया गया है।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मोतीपुर रेंज से होकर नानपारा-लखीमपुर राजमार्ग गुजरता है। इस राजमार्ग पर खपरा वन चौकी के पास बीट संख्या 28 में बुधवार शाम पांच बजे के आसपास सड़क पार कर रहे एक तेंदुए को तेज रफ्तार वाहन रौंदता हुआ निकल गया। राहगीरों ने दुर्घटना देखकर तत्काल रेंज कार्यालय पर सूचना दी। डिप्टी रेंजर रामप्यारे, वन दरोगा रमाशंकर सिंह टीम के साथ पहुंचे। तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाया गया है। डिप्टी रेंजर ने बताया कि तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के बाद लाश को दफनाया जाएगा। डिप्टी रेंजर ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रेंज केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मार्ग से गुजरने वाले वाहन की पहचान के लिए जालिमनगर पुलिस चौकी पर संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें