फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीयू से चार बैट्री व तार चोरी

Wed, 15 Oct 2014 05:31 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड के आईसीयू से ऑक्सीजन प्लांट के चार बड़ी बैट्री व कॉपर वायर चोरी हो गए हैं। यह खुलासा सोमवार को वार्ड इंचार्ज के निरीक्षण में हुआ। सीएमएस ने वार्ड के कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

चिल्ड्रेन वार्ड में दिमागी बुखार के 10 गंभीर मरीजों को भर्ती किए जाने के लिए आईसीयू वार्ड बना है। इसका निर्माण एक वर्ष पूर्व हुआ है लेकिन दिमागी बुखार का एक भी मरीज इसका लाभ नहीं पा सका। इससे वार्ड में अक्सर ताला लगा रहता है। सोमवार को वार्ड इंचार्ज व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा ने आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान ऑक्सीजन प्लांट की चार बड़ी बैट्री गायब मिली और ऑक्सीजन सिलेंडर से सिस्टम को गया कॉपर वायर कटा मिला। यह सूचना जैसे ही अस्पताल के उच्च अधिकारियों तक पहुंची, हड़कंप मच गया। पहले तो अधिकारियों ने चोरी की घटना छिपाई लेकिन मामला बढ़ता देख खुलासा कर दिया गया। डॉ. वर्मा ने रिपोर्ट सीएमएस डॉ. माहेश्वरी पांडेय को सौंप दी है।
सीएमएस की मानें तो वार्ड का संचालन 24 घंटे होता है, ऐसे में ताला लगने का प्रश्न नहीं उठता है। एक कर्मचारी की ड्यूटी समाप्त होने पर वह अपने रिलीवर को प्रभार सौंपकर जाता है। ऐसे में किस समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया, यह जांच का विषय है। सीएमएस ने वार्ड संचालन व उपकरणों के रख-रखाव के लिए मेसर्स पुष्पा सेल्स प्रालि लखनऊ के द्वारा तैनात टेक्नीशियन शिव कुमार वर्मा, विश्वनाथ मौर्या व ऑपरेटर सुबोध कुमार मौर्या, अमृत कुमार मौर्या व मोहम्मद आजम खान से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके अलावा सीएमएस नेे दोषी कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई के लिए नगर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें