फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में पंडाल गिरा, छह जख्मी

Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। धनसरी गांव में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में मंगलवार रात महाआरती के दौरान आई तेज आंधी में पंडाल का एक हिस्सा गिर गया। पंडाल के पाइप की चपेट में आने से छह लोग जख्मी हो गए। इनमें युवक को करंट का झटका भी लग गया। हालांकि, सभी सुरक्षित हैं। रात में ही मौसम सही होने पर पंडाल दुरुस्त कर दिया गया। जरवलरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनसरी में स्थापित प्रतिमा पंडाल में रात 11 बजे के आसपास आरती हो रही थी। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया। आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। आंधी में पंडाल का एक हिस्सा गिर गया, जिससे भगदड़ मच गई। पाइप लगने से गांव निवासी अशोक (27) का सिर जख्मी हो गया, जबकि सुमित्रा (35), सोनू (8), चंदन (11), बबलू (32) को हाथ-पैर में चोटें आईं हैं। पाइप टूटने से उससे बंधा जनरेटर की बिजली सप्लाई का तार छू जाने से मोनू (11) को करंट का झटका लगा। पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र ने सहयोगियों की मदद से किसी तरह लोगों को शांत किया। जख्मी लोगों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें