फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्स ने अधीक्षक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Tue, 03 Jun 2014 05:31 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हुजूरपुर पीएचसी पर रात की ड्यूटी कर रही एक स्टाफ नर्स के साथ पीएचसी के अधीक्षक ने छेड़छाड़ की। नर्स के शोर मचाने पर अन्य कर्मचारी दौड़े। तब उसकी जान बच सकी। स्टाफ नर्स ने सोमवार को इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की है। पीड़िता का कहना है कि अधीक्षक चार माह से उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी युवती हुजूरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन को सोमवार को सौंपे गए पत्र में युवती ने कहा है कि शनिवार की रात वह पीएचसी पर ड्यूटी कर रही थी। तभी केंद्र प्रभारी अधीक्षक डॉ. रवींद्र नाथ कुरील नशे में धुत होकर वहां पहुंच गए। उन्होेंने हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगे। खींचकर कमरे में ले जानेे का प्रयास किया। लेकिन स्टाफ नर्स ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर डॉ. कुरील वहां से भाग खड़े हुए। रविवार की सुबह केंद्र पहुंचकर डॉ. कुरील ने उल्टे स्टाफ नर्स को कहीं भी शिकायत न करने की नसीहत देते हुए काफी फटकार लगाई। धमकी भी दी। पीड़ित नर्स का कहना है कि प्रभारी अधीक्षक डॉ. कुरील आए दिन शराब के नशे में केंद्र पर हंगामा करते हैं। स्टाफ नर्स का कहना है कि उसे चार माह से छेड़छाड़ करते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़िता ने सीएमओ डॉ. आरके टंडन से प्रभारी डॉ. कुरील के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें