फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय के उत्कर्ष ने किया जिला टॉप

Thu, 29 May 2014 05:31 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं के नतीजों में जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने बाजी मार ली। यहां के छात्र उत्कर्ष पाठक ने 96.4 फीसद अंक लाकर जिले में टॉप किया। दूसरे पायदान पर इसी विद्यालय के छात्र अनुराग कुशवाहा रहे। अनुराग को 95 फीसद अंक मिले हैं। बुद्धा पब्लिक स्कूल की छात्रा शैलवी मित्तल ने 91 फीसदी अंक लाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बुधवार को नतीजे घोषित हुए तो मेधावी खुशी से उछल पड़े। मेधावियों के घर और स्कूल में जश्न का माहौल रहा। मंगलवार को बेवसाइट में आई तकनीक खराबी से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं के नतीजे बुधवार दोपहर को घोषित हुए। जवाहर नवोदय विद्यालय का परीक्षाफल 85 फीसद, बुद्धा पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल 98 फीसद तो संत पथिक विद्यालय में नतीजे 94.4 फीसद आए हैं। नतीजों में बहराइच-लखनऊ रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का परचम लहराया है। शीर्ष दो टॉपर इसी विद्यालय के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें