फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को चोर समझ पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 25 May 2014 05:31 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। खेत की रखवाली कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने मवेशी चोर समझकर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। यहां दोनों पक्षों के इकट्ठा होने से तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी से सभी शांत रहे। युवक नानपारा के कोटवा का रहना वाला था और मोतीपुर के नेंगड़ी गांव में फसल रखाने गया था। गांव के लोगों ने मृतक के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जबकि मृतक परिवारीजनों ने ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन

कोटना निवासी इंदर (25) शुक्रवार रात नेंगड़ी गांव में अपनी फसल की रखवाली कर रहा था। इसी बीच मोतीपुर के जूड़ा गांव के कुछ लोगों ने उसे मवेशियों को हांकते देखा। ये मवेशी जूड़ा गांव के ही लोगों के थे। इस पर सभी ने इंदर को मवेशी चोर समझकर उसे पीटना शुरू कर दिया। फिर उसके दोनों हाथ बांधकर घसीटते हुए गांव ले गए, जहां ग्रामीणों की भीड़ ने उसे लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। रात में ही गांव के कुछ लोगाें ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात की सूचना पाकर इंदर के परिवारीजन और कोटवा के अन्य ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। इंदर के परिवारीजनों का कहना है कि नेंगड़ी गांव में उनकी जमीन है, जहां मक्के की फसल लगी है। आए दिन जूड़ा गांव के मवेशी फसल चर जाते थे। इसी कारण शुक्रवार रात इंदर खेत की रखवाली कर रहा था। उसने खेत से मवेशियों को हांका लगाया था, इस पर गांव के लोगों नेे रंजिशन इंदर को मार डाला है। वहीं, जूड़ा गांव के ग्रामीण भी अस्पताल पहुंचे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, पुलिस के मौजूद होने से सभी शांत रहे। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जूड़ा गांव के लोगों ने मृतक इंदर के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, मृतक के परिवारीजनों ने तहरीर देने की बात कही है।
इस मामले में एसपी ने कहा कि है मामला संज्ञान में है। इंदर के घर वालों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करेंगे। हालांकि, एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें