फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से शादी रचाने पहुंचा अधेड़, लड़की का इन्कार

Sat, 10 May 2014 05:31 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। धनियाबेली चहलवा गांव निवासी किशोरी(13) की शादी उसके पिता ने अधेड़ (38) से तय कर दी। गुरुवार रात बारात पहुंची और शादी की रस्में निभाई जाने लगीं। सिंदूर दान के दौरान जब दूल्हे का सेहरा उतारा गया तो उसे देखते ही किशोरी भड़क गई। उसने शादी से इन्कार कर दिया। रात में ही गांव में पंचायत हुई। सुबह दुल्हन के पिता से शादी में हुआ खर्च लेकर बारात बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

सुजौली थाना अंतर्गत धनियाबेली चहलवा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 13 वर्षीय बेटी का विवाह जगतापुर गुलहरिया मोतीपुर निवासी सुरेश (38) पुत्र गरीबे से तय किया था। गुरुवार रात बारात धनियाबेली गांव पहुंची। द्वारपूजा के बाद विवाह की रस्में शुरू हुईं। सिंदूर दान के दौरान जब दूल्हे का सेहरा हटाया गया तो दूल्हे को देख दुल्हन उठ गई। उसने अपने पिता के उम्र के व्यक्ति से शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन की मां और भाई ने भी बेटी का पक्ष लिया, जिससे अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों में विवाद होने लगा।
गांव के लोगों ने पहले तो लड़की के पिता को नाबालिग बेटी की शादी करने का ताना दिया। फिर लड़की के फैसले को सराहा। सुबह ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत हुई। तय हुआ कि वर पक्ष के 24 हजार रुपये खर्च हुए हैं, जिसे वधू पक्ष लौटा दे तो बारात लौट जाएगी। इस पर कन्या पक्ष ने दूल्हे के पिता गरीबे को 24 हजार रुपये लौटा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें