फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम में जमा हुईं ईवीएम

Fri, 09 May 2014 05:30 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मतदान के बाद अब जिला प्रशासन मतगणना की तैयारियों को लेकर कमर कस चुका है। मतदान के बाद विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली ईवीएम को 47 कमरों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया है। इन कमरों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस व सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) के जवान तीन-तीन चक्र में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। पांच वाच टॉवर भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सात मई को मतदान के बाद बहराइच लोकसभा क्षेत्र व कैसरगंज आंशिक क्षेत्र में लगाई गई 2343 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन देर रात तक गहमागहमी के बीच गल्लामंडी परिसर में जमा की गई। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम को स्ट्रांग रूम में प्रेक्षक राजेंद्र सिंह व डॉ. कल्लोल कुमार मुखर्जी की देखरेख में रखवा दिया गया। कैसरगंज आंशिक के पयागपुर और कैसरगंज क्षेत्र की ईवीएम को 12 कमरों में रखा गया है, जबकि बलहा व नानपारा की ईवीएम को 10-10, मटेरा की 6, महसी की तीन और बहराइच की ईवीएम को छह कमरों में रखा गया है।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने बताया कि सभी कमरों के बाहर सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ व पुलिस की दो-दो कंपनी लगाई गई है, जो तीन चरणों स्ट्रांगरूम की सुरक्षा करेंगे। सभी स्ट्रांग रूम के बाहर बैरीकेडिंग कराई गई है, जिनमें बिना उच्चाधिकारियों के निर्देश के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए गल्लामंडी परिसर में पांच वाच टॉवर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें