फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 कर्मियों का वेतन रोक मांगा जवाब

Thu, 20 Mar 2014 05:30 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को अपने मातहतों की कार्यशैली का जायजा लिया। विकास भवन में विभिन्न विभागों में 20 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनमें नगरीय विकास अभिकरण का एक कर्मचारी माह भर से नदारद मिला। इस पर सभी का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी सीपीएन उपाध्याय ने बताया कि विकास भवन स्थित कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति और कामकाज की व्यवस्था जांचने के लिए उन्होंने बुधवार सुबह 10.30 बजे सभी विभागों का मुआयना किया। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक कुमारी शिखा खरे, कनिष्ठ सहायक नीमा कश्यप, कांती देवी, अपर सांख्यिकीय अधिकारी अजीत राय जादा, संतोष वर्मा, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक रामसूरत सिंह, कनिष्ठ लेखा लिपिक राजेंद्र गुप्ता, विद्याराम राना, सईदा खातून व दीप कुमार लोहमी अनुपस्थित मिले। डीपीआरओ कार्यालय में लेखाकार आकाश सिन्हा, कनिष्ठ लिपिक प्रेम कुमारी, ग्राम पंचायत अधिकारी ममता प्रजापति अनुपस्थित मिलीं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका कार्यालय में संख्या सहायक रामसूरत सिंह, जिला प्रबंधक एसपी मौर्य व लेखा लिपिक इसरत अली अनुपस्थित मिले।
जिला नगरीय विकास अभिकरण के कर्मचारी अमित कुमार का हस्ताक्षर माह भर से उपस्थिति पंजिका पर नहीं बना था। बीडीओ कार्यालय में वरिष्ठ सहायक प्रीती गुप्ता, लेखाकार विनय मिश्र व जिला कार्यक्रम अधिकारी के पत्रवाहक रमाशंकर नदारद मिले। इन सबका वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। सभी से तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सीडीओ ने बताया कि स्पष्टीकरण मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ के निरीक्षण से विकास भवन में अफरातफरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें