फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के कहर ने तीन और की जान ली

Wed, 22 Jan 2014 05:45 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कड़ाके की ठंड लोगों पर भारी पड़ रही है। सोमवार रात रोडवेज बस अड्डे पर स्थित रैन बसेरे में एक युवक ने कंपकंपी और पेट दर्द से तड़प कर दम तोड़ दिया। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। उधर, महसी और बलरामपुर निवासी दो ग्रामीणों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इन दोनों को कंपकंपी, तेज पेट दर्द और शरीर में झनझनाहट की शिकायत पर भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

तराई में मौसम का मिजाज लोगों को बेहाल किए हुए है। दो दिन निकली धूप से लोगों को राहत मिली थी लेकिन सोमवार रात से मौसम फिर बदल गया है। सर्द हवा सितम ढा रही है। कोतवाली नगर अंतर्गत रोडवेज बसअड्डे पर स्थित रैन बसेरे में सोमवार रात कुछ रिक्शा चालक व राहगीर ठहरे हुए थे। रात एक बजे के आसपास एक 40 वर्षीय राहगीर को कंपकंपी और पेट दर्द की शिकायत हुई। उसकी कराह सुनकर आसपास के लोग जगे लेकिन तब तक युवक तड़पता हुआ रैन बसेरे से बाहर निकल आया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब तक एंबुलेंस बुलवाया जाता तब तक उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर तहसीलदार देवेश गुप्ता कोतवाली नगर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहसीलदार ने बताया कि युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फोटोग्राफी करा ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उधर, महसी तहसील अंतर्गत पूरे बिसवां बौंडी निवासी राधे मिश्र (65) पुत्र जगदीश मिश्र को सोमवार को ठंडक लगी थी। कंपकंपी, तेज पेट दर्द की शिकायत पर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर राधे को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था लेकिन लखनऊ जाते समय रास्ते में ही राधे ने दम तोड़ दिया। वहीं, बलरामपुर जिले के मोतीपुर जगदीशपुर निवासी सलीम (60) पुत्र तालिब को ठंड से हालत बिगड़ने पर बलरामपुर जिला अस्पताल से बहराइच रेफर किया गया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह सलीम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें