फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा व भाइयों ने किया रेप

Wed, 22 Jan 2014 05:46 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। एक किशोरी को दो माह तक बंधक बनाकर उसके चाचा व दो चचेरे भाइयों ने दुराचार किया। सोमवार को किशोरी ने किसी तरह थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने चाचा व दो चचेरे भाइयों के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है, जबकि आरोपी चाचा व एक चचेरे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी किशोरी के मां-बाप की मौत हो चुकी है। किशोरी ने बताया कि वह अपने चाचा के घर रहती है जहां उसे प्रताड़ित किया जाता था। उसने बताया कि सात नवंबर 2013 की रात को चाचा ने उसके साथ रेप किया। दो चचेरे भाई भी नवंबर माह से उसका शोषण कर रहे हैं। उसने कई बार भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाई। चाचा व चचेरे भाइयों ने जान से मारने की धमकी भी दी। किशोरी ने बताया कि सोमवार सुबह वह किसी तरह घर के पिछले दरवाजे से भागकर थाने पहुंची। थानाध्यक्ष वकील पांडेय ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर चाचा व चचेरे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी फरार है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें