फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा लाख का गन्ना खेत में जला

Mon, 20 Jan 2014 05:46 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
हुजूरपुर (बहराइच)। हुजूरपुर-पयागपुर मार्ग पर स्थित एक किसान के गन्ने के खेत में रविवार शाम को अज्ञात कारणाें से आग लग गई। इससे लगभग सवा लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हुजूरपुर थाना अंतर्गत ग्राम हुजूरपुर निवासी रामरतन सिंह प्रगतिशील किसान हैं। उनके गन्ने का खेत हुजूरपुर-पयागपुर मार्ग पर गैस गोदाम के निकट स्थित है। रविवार शाम चार बजे के आसपास खेत से लोगों ने धुंआ उठता देखा। इसके बाद आग की लपटें उठने लगीं। गांव के लोग दौड़कर खेत में पहुंचे तो रामरतन सिंह का गन्ने का खेत धू-धू कर जल रहा था। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दमकल वाहन भी मौके पर पहुंच गया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसान रामरतन के मुताबिक लगभग सवा लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें