फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलवरिया में गन्ने की तौल शुरू

Sun, 08 Dec 2013 05:43 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्तौरा (बहराइच)। चीनी मिल चिलवरिया में शनिवार को एसडीएम की मौजूदगी में पूजा अर्चना के बाद गन्ने की तौल शुरू करवाई गई। एसडीएम ने पहली तौल कराने वाले गन्ना किसान को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मिल में 11 दिसंबर से पेराई शुरू होगी।
विज्ञापन

चिलवरिया चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ अब तक नहीं हो सका है। चीनी मिल पर बीते पेराई सत्र का 13 करोड़ से अधिक किसानों का बकाया है, जिसके चलते मिल संचालन और बकाया भुगतान को लेकर किसान अरसे से आवाज उठा रहे हैं। कशमकश के बीच शनिवार सुबह उपजिलाधिकारी सदर परवेज अहमद की मौजूदगी में गन्ना तौल शुरू हुआ। विधि विधान से कांटे की पूजा की गई। इसके बाद एसडीएम ने गन्ना तौल कांटे का बटन दबाकर उद्घाटन किया। ककरा नेवादा के किसान नाथूराम चौधरी का गन्ना चीनी मिल में तौला गया। इस दौरान नाथूराम को शॉल ओढ़ाकर एसडीएम ने सम्मानित भी किया। उद्घाटन के अवसर पर सहायक महाप्रबंधक एके सिंह, मुख्य प्रबंधक गन्ना जगबीर सिंह मलिक, गन्ना प्रबंधक राजीव चौधरी मौजूद रहे। चीनी मिल के महाप्रबंधक ने बताया कि 11 दिसंबर से पेराई की शुुरुआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें