फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल गई छात्रा से दुष्कर्म रिपोर्ट दर्ज

Sat, 07 Dec 2013 05:42 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/रिसियामोड़। मुर्तिहा क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल गई कक्षा नौ की छात्रा से गुरुवार शाम गांव के युवक ने दुराचार किया। छात्रा के नाना की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

रिसिया थाना अंतर्गत एक गांव निवासी कक्षा नौ की 16 वर्षीय छात्रा अपनी मां के साथ कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत गांव निवासी नाना के घर दो दिन पूर्व गई थी। गुरुवार शाम छात्रा नित्यक्रिया के लिए घर से अकेले निकली थी। इसी दौरान गांव निवासी गुड्डू यादव ने छात्रा से रेप किया और उसे जानमाल की धमकी दी। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने मां को आपबीती सुनाई। पीड़िता के नाना ने तत्काल कोतवाली पहुंचकर गुड्डू को नामजद करते हुए तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद देर रात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक गुलाम अकबर ने बताया कि आरोपी युवक फरार है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें