फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर फटने से पत्नी की मौत, पति झुलसा

Mon, 21 Oct 2013 05:39 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। खाना बनाते समय सिंगरौरा गांव के एक घर में सिलेंडर फटने से दंपती गंभीर रूप से झुलस गए। तत्काल दोनों को जिला अस्पताल बलरामपुर लाया गया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि युवक को गंभीर हालत मेंे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया है। युवक की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन

बलरामपुर जिले के हरैय्या थाना अंतर्गत सिंगरौरा गांव निवासी रानी देवी (42) रविवार सुबह खाना बनाने जा रही थी। रानी ने जैसे ही चूल्हे में आग दिखाई, सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। पूरे कमरे में आग फैल गई। धमाका व चीखपुकार सुनकर जब तक उसका पति राजेंद्र प्रसाद (45) पहुंचता, रानी गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसे बचाने के प्रयास में राजेंद्र भी चपेट में आ गया और वह भी झुलस गया। घर में कोहराम मच गया। रानी व राजेंद्र को तत्काल जिला अस्पताल बलरामपुर पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान रानी ने दम तोड़ दिया, जबकि राजेंद्र की गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। परिवारीजन राजेंद्र को लेकर अस्पताल पहुंचे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि राजेंद्र करीब 70 फीसदी झुलसा है। हालत बेहद नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें