फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर किया फायर

Fri, 11 Oct 2013 05:38 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। गंगवल में रामलीला का मंचन समाप्त होने के बाद सुरक्षा में लगी पुलिस टीम गश्त कर लौट रही थी। शिवपुर बैरागी गांव के निकट पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक बृजेश सिंह बुधवार रात सिपाही राम प्रताप यादव, सत्यानंद यादव, दीपक कुमार, राजेश वर्मा व सुरेश चंद्र मिश्रा के साथ गंगवल में चल रही रामलीला में सुरक्षा ड्यूटी पर गए थे। रात लगभग ढाई बजे पुलिस टीम गश्त करते हुए थाने को वापस लौट रही थी। थाना क्षेत्र के शिवपुर बैरागी के निकट पुलिया के पास तीन बदमाश पुलिस को दिखाई दिए। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे। रोकने पर एक बदमाशा ने पुलिस टीम पर कट्टे से फायर कर दिया, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गांधी पुत्र रामानंद निवासी बंजरिया, बसंतलाल पुत्र मंगरे व राधेश्याम पुत्र बच्चू निवासी लोनियनपुरवा गुजरा के रूप में हुई। इनके पास तालाशी के दौरान 12 बोर का एक कट्टा, दो जिंदा कारतूस व एक खोखा और एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों के खिलाफ टीम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें